Online paise

nofollow aur dofollow link kya hai 2019 (full guide)

nofollow aur dofollow link kya hai 2019 (full guide)

किसी भी ब्लॉग या website के SEO यानि की Search Engine Optimization. की बात आती है। तो हमारे मन मे बहुत से words आने लगते है।  ये कुछ common words ऐसे हैं जिनकी seo में बहुत बड़ी भूमिका होती है। जैसे कि bots, crawling, Noindex, Doindex , Nofollow, Dofollow इत्यादि। ये सभी words SEO में अपनी-अपनी अलग-अलग भूमिका निभाते हैं।

आज के इस seo वाले post में हम Nofollow और Dofollow link के बारे में detail में जानकारी देने वाले है। खास तौर पर newbies जो कि SEO में नयें है और अभी भी Nofollow और Dofollow के बारे में बहुत कुछ नही जानते, उनके लिए ये post बहुत ही helpful होने वाला है। यह भी पढ़ें:

Nofollow और Dofollow link के बारे में बात करने से पहले, मैं आपको एक छोटी सी बात समझाना चाहूंगा।

मान लीजिये की आप एक blogger हैं जिन्होंने अभी अभी एक blog बनाया हैं. अब Google, Bing और yahoo जैसे search engine को कैसे पता चलेगा की आपने एक blog बनाया हैं।  इसके लिए आपको अपना अपने blog का sitemap google, yahoo और bing  में submit करना पड़ता है . जब आप sitemap submit कर देंगें।  तब google, yahoo और bing के bots (इसे आप spider भी कह सकते हैं. इनका काम होता हैं की यह किसी वेबसाइट पर जाये और वहाँ पर जो भी data हैं उसे scan करे) आपके ब्लॉग को crawl करते है।  और आपक़ी site को  search engine में index करते है।  ताकि कोई reader आपको search engine में find कद सके। अगर आप ऐसा नही करते है। तो किसी भी search engine में आपका blog नही आएगा। यानि आपका blog search engine में submit होना चाहिए।

अब यह आपके ऊपर depend करता हैं। कि आप blog के किस पेज को search engine में index करवाना चाहते हैं और कौन से नहीं. इस काम को हम index और no index के माध्यम से कर सकते हैं.

तो चलिए अब बात करते हैं Nofollow और Dofollow के बारे में .

Nofollow और Dofollow क्या होता हैं और इन दोनों में क्या difference हैं
सबसे पहले इसे समझे

Link Juice क्या है : जब हम किसी website या ब्लॉग के किसी article, page को hyperlink करते हैं , तब google, yahoo या bing bots उस link follow करते हैं और वह link आपके article को juice pass करता है। यह link juice article की ranking में help करता है और domain authority को भी improve करता है।

जबकि nofollow links search engine के bots को link follow करने के लिए allow नहीं करते। सिर्फ इंसान ही links को follow कर पाएंगे। अब तो आप nofollow का मतलब समझ गए होंगे।

Nofollow Link की Example:

<a href=”http://www.shoutmeloudonline.in”rel=”nofollow”>custom permalink kaise lagaye 2019</a>

जबकि Dofollow links Google और अन्य सभी  Search Engines जैसे bing yahoo और google को link follow करने के लिए allow करते हैं। dofollow का यूज़ करने से हमें link juice और एक backlink मिलता है। इसके अलावा यदि कोई webmaster आपके पास इस link द्वारा, पुनः linking कर रहा है, तो फिर Search Engine और इंसान दोनों ही आप को follow करने में सक्षम होंगे।

जब आप किसी website या page को link करते है। तो Targeted Keyword को as anchor text use करें।

Dofollow link के उदाहरण:

<a href=”https://www.shoutmeloudonline.in”>custom permalink ka prayog kaise kare 2019</a>

आपको बता दें। कि by default, सभी hyperlinks Dofollow होते हैं। तो आपको किसी link को dofollow बनाने के लिए कुछ करने की जरूरत नहीं होती है। Nofollow करने के लिए बस rel=”nofollow” add करे. अब आपके blog में एक nofollow का लिंक add हो चुका।

Nofollow और Dofollow link कहां यूज करना चाहिए

Dofollow

अगर आप एक high-quality website को link कर रहे हैं

अगर आपने किसी का original work copy करा हैं reference के तौर पर इसका यूज कर सकते है।

Nofollow

Low-quality sites जैसे की casino, gambling में इसका यूज करें।

Unrelated content. अगर आपका blog technology पर हैं पर आपने cooking websites को लिंक कर रखा हैं। ऐसी जगह आपके nofollow लिंक का यूज करें। ऐसे में google bots आपके लिंक को read नही लर पाएंगे। और यूजर आपके लिंक पर जाकर article पढ़ सकता है।

Affiliate links

Comment section क्योंकि यहाँ पर spamming के maximum chances हैं.

कोई link Nofollow है या Dofollow कैसे check करे

अपने browser में जिस link को check करना चाहते हैं उस पर right click करके और “Inspect Element” choose करे. आपके पास एक नया window खुल जायेगा उसके HTML code के साथ. वहाँ पर आप देख सकते हैं की link dofollow हैं या फिर Nofollow.
Conclusion- आज के इस article में आपने पढ़ा dofollow और nofollow links क्या होते है। इसका आपके blog का क्या इफेक्ट पड़ता है। अगर आप भी seo के regarding ट्रिक जानते है। तो कॉमेंट करें। seo से संबंधित प्रश्न पूछ सकते है।