Bank kyc

bank of baroda fixed deposit form kaise bhare

Last updated on January 10th, 2024 at 07:24 am

bank of baroda fixed deposit form kaise bhare

BOB Fixed deposit online offline form,

bank of Baroda fd form kaise bhare

bank of baroda interest rate

आज के समय में सभी लोगों के पास किसी न किसी बैंक में एकाउंट है। जिसका एक मात्र उद्देश्य है। धन का संचय, ऐसे में यह ग्राहक के लिए उनके पैसे की सुरक्षा हुआ और बैंक के लिए एक बड़ी पूंजी जिससे बैंक अनेक तरह के कार्यो में इन्वेस्ट करके पैसे कमाता है। और आपकी जमा पूंजी पर कुछ ब्याज भी देता है। आप बैंक में पैसे जमा करते है। जिनके कई मेथड है। आज हम बात करेंगे। बैंक ऑफ बरोदा में कैसे फिक्स्ड करना है।

आपको बता दें। कि बैंक में निवेश के तमाम आधुनिक विकल्प मौजूद जिसमें फिक्स डिपॉजिट करना सबसे आसान और सुरक्षित निवेश माना जाता है। इसमें निवेशक को तय अंतराल पर निश्चित रिटर्न मिलना तय होता है, साथ ही मार्केट के उतार-चढ़ाव का भी इस पर कोई असर नहीं पड़ता।
Fixed deposit के फायदे

किसी बैंक में एफडी कराने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसमें किसी तरह का रिस्क नहीं रहता। एफडी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर भी सामान्य से ज्यादा होती है।
इसके अलावा एफडी की समय अवधि समाप्त होने के बाद निवेशक को पूरी राशि ब्याज सहित वापस मिल जाती है। बैंकों की एफडी की दर समय दर समय बदलती रहती है। आमतौर पर सभी बैंक एफडी पर 8-12 फीसदी तक निश्चिच रिटर्न देते हैं। कई दफा बैंक अधिक निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर ऊंची दर का भी ऑफर देते हैं।
अगर आपका अकाउंट बैंक ऑफ बड़ौदा में नहीं है तब भी आप फिक्स्ड डिपॉजिट कर सकते हैं अगर आपका अकाउंट पहले से बैंक ऑफ बड़ौदा में है तो भी आप फिक्स डिपोजिट कर सकते हैं आज हम बात करेंगे बैंक ऑफ बड़ौदा में फिक्स्ड डिपॉजिट करने के लिए क्या नियम है इसमें मिलने वाले इंटरेस्ट का प्रतिशत कितना होता है यह कितनी अवधि के लिए फिक्स किया जाता है सब कुछ इस आर्टिकल में आप पढ़ेंगे अगर आपके मन में फिक्स्ड डिपॉजिट से संबंधित कोई प्रश्न है तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।
BOB में fixed करने के दो तरीके है। offline और online , अगर आप offline जमा करना चाहते है। तो आपको बैंक ब्रांच में जाना होगा। तभी आप अपने पैसे को एक निश्चित अवधि के लिए फिक्स कर पाएंगे। जबकि ऑनलाइन में आप खुद बिना बैंक जाएं। नेट बैंकिंग को लॉगिन करके अपनी धनराशि को एक निश्चित समय के लिए फिक्स कर सकते है। सबसे पहले जानेंगे कि offline fixed deposit फॉर्म कैसे भरते है।

Bank of baroda FD form kaise bhare

ऊपर के इमेज में आप देख सकते है। जो offline FD फॉर्म है। आपको इसे भरना होता है। सबसे पहले आपको अपना नाम, पता, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी, और एकाउंट नम्बर भरें।
दूसरे कॉलम में आप दिनांक और अन्य जानकारी भरें। जैसा कि फॉर्म में पूछा जा रहा है। फॉर्म का फॉर्मेट बदल भी गया होगा। लेकिन बहुत कठिन नही होता है। और सभी जानकारी आपसे लेने के बाद बैंक कर्मी स्वतः फॉर्म भर देते है।

BOB fixed deposit form online

Online fd करने के लिए आपको net बैंकिंग एकाउंट को लॉगिन करना होगा। जब आप लॉगिन कर लेंगे। तो डैशबोर्ड के left side में आपको invest का ऑप्शन आएगा। यहां क्लिक करें। इसके dropdown में आपको online FD का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

जब FD का मेनू खुलेगा। तो इसमें अपको अपना एकाउंट नम्बर सेलेक्ट करने के लिए आएगा। और उसके नीचे आप कितने समय के लिए FD करना चाहते है। उसे सेलेक्ट करना है आप कम से कम 1 साल के लिए FD कर सकते है। इसके अलावा अगर आप 1 साल से कम समय के लिए deposit करना चाहते है। तो आपको short term deposit choose करना है। आप अपनी इच्छानुसार समय का चुनाव कर सकते है।

अगर आप चाहते है। कि FD में जो राशि जमा की गई है। उसका ब्याज आपको हर महीने मिल जाय। तो आपको monthly income plan को सेलेक्ट करना होगा। इस प्रकार आपका व्याज आपके एकाउंट में हर माह आ जाएगा। आप अपनी सुविधानुसार जो प्लान लेना चाहते है। उसे चुनकर कंटिन्यू करें। अब आपके सामने एक नया पेज आयेगा। यहां आपके बैंक में कितने पैसे आप कितने समय के लिए कितने रुपये FD करने जा रहे है। वह दिखाई देगा। इस पेज में आप FD की राशि और समय एडिट कर सकते है। इसके बाद कंटिन्यू पर क्लिक करें।

जब आप कंटिन्यू करेंगे। तो आपके सामने अंतिम पेज आएगा। यहां आप सभी डिटेल पढ़ सकते है। इसके बाद अपना पासवर्ड एंटर करके पेमेंट कर सकते है।

Conclusion– इस पोस्ट में अपने पढ़ा। कि bank of baroda में fixed deposit कैसे करते है। इस टॉपिक से संबंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते है। तो कॉमेंट बॉक्स में जरूर अपने प्रश्न लिखें। आपके प्रश्नों का यथाशीघ्र जबाब दिया जाएगा।