Online paise

Aadhar card update form kaise bhare

Aadhar card update form kaise bhare 

Aadhar card update form kaise bhare , adhar card update form kaise bhara jata hai, adhar card me address kaise change kare इस सभी प्रश्नों का जबाब आपको इस आर्टिकल में मिलने वाला है। अगर आप जानना चाहते है। तो इस post को last तक पढ़े। पढ़ने के बाद भी आपकी समस्या का समाधान नही होता है। तो कॉमेंट करके अपने सवाल पूछ सकते है। 

adhar card किसी भी भारतीय नागरिक का सबसे solid पहचान प्रमाणपत्र बन चुका है। सरकार इसे अपनी सभी subsidy या अनुदान योजनाओं से link कर रही है, ताकि सही व्यक्ति को उपयुक्त help मिल सके। बैंक खातों और अन्य महत्वपूर्ण लेन-देनों में भी आधार की लगाए जा रहे है। इस article में हम offline (प्रिंटेड आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने की प्रक्रिया) आधार कार्ड बनवाने के लिए application formभरने का तरीका बता रहे हैं। साथ ही adhar card form (PDF Copy) से संबंधित अन्य जरूरी तथ्यों की भी जानकारी दे रहे हैं।

Note: इस इस form का उपयोग आप नया adhar card बनवाने के लिए कर सकते हैं। अगर adhar card application में कोई गलती रह गई है तो उसमें सुधार के लिए भी यही फॉर्म यूज किया जाता है। अगर कोई जानकारी Change करना है तो भी यही फॉर्म भरा जाएगा।

adhar card update form kaise bhare 

 सरकार द्वारा निर्धारित नियम को जानना भी जरूरी है। अक्सर जानकारी के अभाव में हम लोग दलालों के चंगुल में फस जाते है। और इस कार्य के लिए पैसे भी देने पड़ते है। adhar card update करवाने के लिए कब शुल्क लगेगा और कब नही। इसे जानना बेहद जरूरी है।

adhar caed fillup की प्रक्रिया जानने के पहले आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना है, जैसे कि—

adhar card enrollment एकदम निशुल्क और ऐच्छिक है। एनरोलमेंट के 96 घंटे (4 दिन के अंदर) अपने आवेदन पत्र में किसी तरह का सुधार (Correction) भी निशुल्क है। adhar form और adhar Enrolment के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Use capital letters only
adhar card  के लिए आवेदन form fill करते समय सभी जानकारी अंग्रेजी के कैपिटल लेटर में लिखना है।

adhar card के पहले वाले आवेदन में Correction के लिए अगर form fill कर रहे हैं तो पूरा form भरने की जरूरत नहीं है। उसमें सिर्फ अपनी EID, नाम और उन box को भरने की जरूरत है, जिनमें Correction किया जाना है।

form में सबसे ऊपर देख सकते है, जहां पर लिखा है—
In case of Correction provide your EID No here- | | | | | | | | | | | | | | | dd |mm| yyyy|hh: mm: ss|

यह column उन लोगों को fill करना है, जिनके adhar card में कोई detail गलत fill कर देते है। इसमें आपको अपनी 24 अंकों की एनरोलमेंट आईडी (EID) दर्ज करना है। यह id तब मिलती है। जब आप पहली बार adhar card के लिए आवेदन करते है। साथ में ईआईडी के आवेदन की तारीख व समय इस दिए गए फॉर्मेट में दर्ज करना है।

| | | | | | | | | | | | | | |: यहां आपको अपना 14 digit का adhar registration नंबर भरना है।

dd |mm| yyyy|hh: mm: ss| यहां आपको registration की तारीख को दो अंकों में, महीने को दो अंकों में, वर्ष को चार अंकों में, घंटे को दो अंकों में, मिनट को दो अंकों में, सेकंडस को दो अंकों में भरना है।

Note: offline form के अलावा भी कहीं अगर आप अपना एनरोलमेंट आईडी .ईआईडी. दर्ज करनी हो तो इसी फॉर्मेट में दर्ज करनी होगी। रजिस्ट्रेशन नंबर के 14 अंक और तारीख, महीना, वर्ष, घंटा, मिनट, सेकंड के 14 अंक एक साथ मिलाकर लिखे जाते हैं।

तो चलिए जानते है। कि form को कैसे भरना है।

1 Pre-Enrolment ID :

form में दिए गए इस option को आप नही fill करेंगे।  जिस एजेंसी के पास आप adhar card बनवाने के लिए आवेदन form जमा कर रहे हैं, उसके कर्मचारी इसे fill  करेंगे।यह आपके फॉर्म का रसीद नंबर .acknowledgement number. होता है। form भरने के बाद आप इसे नोट कर सकते हैं।

2 NPR Receipt/TIN Number :

यहां पर आपको या तो राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर National Population Register (NPR) की survey slip का नंबर दें। , या फिर Tax Identification Number (TIN) enter करें। यह colomn आपको सिर्फ तभी fill करना है। जब आप इसके बारे में जान रहे हो।

3 Full Name:

adhar update form के इस option में आपको अपना पूरा नाम अंग्रेजी के capital letter में लिखना है। नाम आपके जमा किए जाने वाले document के आधार पर होना चाहिए। अगर नाम मे कोई अंतर पाया जाता है। तो form आपका reject हो जाएगा। ये document है।  जैसे कि शैक्षिक प्रमाणपत्रों, पैन कार्ड

Note: adhar card form में नाम fill करते समय कोई  सम्मान सूचक या उपाधिसूचक शब्द (श्री, श्रीमती, डॉक्टर, आचार्य वगैरह) शब्द न लिखें। सिर्फ वास्तविक नाम ही लिखना है।  नाम में spelling से संबंधी न्यून परिवर्तन ही स्वीकार होंगे, जैसेकि कि “kreeti” की जगह “kriti”।

4 – Gender: Male ( ) Female ( ) Transgender ( )

यहां आपको अपना gender पहचान fill करनी हैं। पुरुष हैं तो Male के सामने टिक (√) करें, महिला हैं तो Female के सामने टिक (√ ) करें, लिंग परिवर्तन किया है तो Transgender के सामने टिक (√) करें।

5 . Age: Yrs OR Date of Birth:| DD | MM | YYYY |

adhar card update form के इस part में आपको  अपनी आयु या जन्मतिथि fill करनी है। आयु उस स्थिति में fill करनी है, जबकि आपको जन्मतिथि याद न हो और अनुमान से उम्र भरनी हो। जन्मतिथि को दिए गए format में ही fill करें।    | DD | MM | YYYY | में ही fill करना है।

Declared/  Verified

form के इस option में  आपको जन्म तिथि के संबंध में दो आॅप्शन और भी दिखाई देंगे— Declared और Verified। अगर आपकी जन्मतिथि verify नहीं है तो Declared के सामने tick करें। अगर आपकी जन्मतिथि प्रमाणित है तो Verified के सामने tick करें।

6 Address:

form में इस जगह आपको अपना address fill करना  है। address के संबंध में निम्नलिखित detail भरनी हैं। ध्यान रखें।  जो detail आपसे सम्बंधित न हो, उसे fill करना जरूरी नहीं है।

C/o ( ) D/o ( ) S/o ( ) W/o ( ) H/o ( ) NAME

adhar update form के इस option में आपको अपने अभिभावक का नाम या पिता का नाम पति. या पत्नी, जिस घर में आप रह रहे हैं, उसका नाम fill करना हैै। साथ ही संबंधित box में tick भी करें। जैसे कि अभिभावक का नाम दर्ज करने पर C/o के सामने बने कोष्ठक ( ) में tick कर देना है।  इस खाने को तभी fill करें है यदि आपको उसकी जरूरत लग रही हो। इसके बाद नीचे के boxes में निम्नलिखित detail भरनी हैं—

House No/ Bldg./Apt. Street/Road/Lane

House No .घर का नंबर./ Bldg./Apt. बिल्डिंग या अपार्टमेंट का नंबर Street/Road/Lane गली, सड़क, या लेन का नाम

Landmark Area/locality/sector

Landmark Area. आसपास की किसी जानी—पहचानी बिल्डिंग या स्थान का नाम./ locality .इलाके का नाम./sector .सेक्टर का नाम.

Village/Town/City Post Office

Village .गांव का नाम./Town/City नगर या शहर का नाम Post Office .डाकघर का नाम.

District Sub-District State

District जिला Sub-District उपजिला और State राज्य का नाम

E Mail Mobile No | | | | | | | | | | | PIN CODE | | | | | | |

यहां अपनी E Mail ईमेल आईडी Mobile No मोबाइल नंबर PIN CODE पिन कोड नंबर दर्ज करें।

Note: आधार कार्ड फॉर्म में पता भरते वक्त ध्यान रखें कि आपको आधार लेटर इसी पते पर भेजा जाएगा।

7 Details of : Father ( ) Mother ( ) Guardian ( ) Husband ( ) Wife ( )

इस खाने में आपको, अपने अभिभावक. माता पिता या पति—पत्नी के बारे में जानकारी देनी हैं। जिसका डिटेल आप देना चाहें, उसके सामने आपको टिक करना होगा। जैसे कि पिता का डिटेल देना हो तो Father के सामने बने कोष्ठक ( ) में टिक कर दें।

5 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों के लिए अपने माता या पिता या अभिभावक की detail देना जरूरी है।

18 वर्ष के ऊपर वाले व्यक्ति अगर चाहे तो इनकी जानकारी दे या न चाहे तो न भी दे।

Name
EID/ Aadhaar No.: | | | | | | | | | | | | | | | dd |mm| yyyy|hh: mm: ss|

form में इस जगह पर माता पिता, पति पत्नी या अभिभावक के id .अगर अभी तक adhar card न मिला हो और adhar number की जानकारी न हो तो. या adhar number को भरना है।

Verification Type : Document Based ( ) Introducer Based ( ) Head of Family ( )

form के इस option में आपको अपने पहचान या परिचय को verify करना है।
अगर आप अपने document के आधार पर खुद की पहचान को verify करना चाहते है। तो Document based Verification के सामने tick कर दें।

पहचान के लिए पर्याप्त documemt न होने पर आप  .Introducer. या फिर अपने परिवार के मुखिया  के सामने बने कोष्ठक के सामने tick करें।

लेकिन Introducer या परिवार मुखिया का विकल्प तभी select करें। जब आपके पास प्रयाप्त document न हो।


8 For Document Based Verification

आपको संबंधित document लगाना होगा। किस प्रमाण के लिए कौन सा document मान्य है। इसकी detail नीचे दी गई है।  वैसे फॉर्म के पीछे की ओर इन दस्तावेजों की सूची रहती है।

a. POI ( Proof of Identity )

पहचान प्रमाणपत्र के रूप मेें मान्य document के नाम

1. passport
2. pan card
3. rasan card
4. voter ID
5. driving license
6. Govt id)
7. manrega job card
8. marksheet photocopy with photo
9. weapons license
10. bank atm card
11. credit card with photo
12. pension card
13. freedom fighter card
14. kcc card
15.  CGHS/ECHS
16. address proof from post office
17. letter pad verify form govt officer
18. handicap certificate

b. POA  Proof of Address)

1. passport
2. bank statement
3. post office passbook
4. rasan card
5. voter ID
6. DL
7. govt issue certificate
8. electricity bill
9. water bill
10. telephone bill
11. property tax bill
12. credit card statement
13. lic policy
14. identity certificate from bank
15.  identity certificate form company
16.  educational certificate
17. manrega job card
18. weapon license
19. pension card
20. freedom fighter card
21. kcc
22. CGHS / ECHS क
23. certificate by govt officer
24. identity form gram Panchayat pramukh

25. income tax assessment
26. vehicle certificate
27. rent agreement
28. certificate from post office
29. cast certificate from govt
30. handicap certificate
31. gas connection bill
33. passport
34. govt awas certificate
35. marriage certificate

c. DOB (Date Of Birth)

1. birth certificate
2. SSLC Book/Certificate
3. passport
4. birth certificate form govt officer
5. pan card
6.  Marksheet
7. birth certificate from company
8. pension certificate
9. Ex-Servicemen card

d. POR ( Proof of Relationship )

1. rasan card
2. manrega card
3. CGHS/State Government/ECHS/ESIC का
4. pension card
5. army cantine card
6. passport
7. death certificate
8. marriage certificate

Note:  किसी सर्टिफिकेट के संबंध में original documents उपलब्ध न होने की स्थिति में, उन प्रमाणपत्रों की photo copy पब्लिक नोटरी या गजटेड आॅफिसर से verify कराकर दी जा सकती है।

Disclosure under section 3(2) of THE AADHAAR (TARGETED DELIVERY OF FINANCIAL AND OTHER SUBSIDIES, BENEFITS AND SERVICES) ACT, 2016

यहां पर आपको एक announcement भरना है जिसमें ये कहा जाता है। कि आप कम से कम 6 महीने से भारत के citizen हैं। मेरी ओर से UIDAI को दी गई सभी जानकारियां सत्य, सही और सटीक हैं। मुझे ज्ञात है कि मेरी तरफ से दी गई सभी सूचनाएं व बायोमेट्रिक डाटा adhar card बनाने के लिए और authentication के लिए है। मुझे जानकारी है कि मेरी identity संबंधी जानकारियां adhar act के अनुसार, पहचान प्रामाणिकता हेतु किसी एजेंसी को मेरी सहमति पर ही दी जाएंगी।

Verifier’s Stamp and Signature:
(Verifier must put his/her Name, if stamp is not available)

यहां पर आपके फॉर्म को वैरिफाई करने वाले अधिकारी के sign होंगे। उसके पद और मुहर सहित। मुहर न होने की स्थित में उसे अपना नाम दर्ज करना जरूरी है।

Applicant’s signature/Thumbprint

form में सबसे नीचे right side में आवेदक के. हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लगाएं जाएंगे।

adhar card update form kaise bhare 

Conclusion- आज के इस आर्टिकल में आपने पढ़ा कि adhar card update form कैसे fill किया जाएगा। इसमे कौन-कौन से document लगाने जरूरी है। उम्मीद है। कि यह जानकारी आपके लिए usfull रही होगी। इसे अपने सभी सोशल मीडिया account पर शेयर करें। ताकि अन्य जरूरतमंद लोगों की हेल्प हो सके।